Tuesday, June 8, 2021

-:कुछ अनमोल वचन संग्रह:-



-: कुछ अनमोल वचन:-
1. पीने के लिए कोई चीज है तो क्रोध।
2. खाने के लिए कोई चीज है तो ग़म।
3. लेने के लिए कोई चीज है तो ज्ञान।
4. देने के लिए कोई चीज है तो दान।
5.कहने के लिए कोई चीज है तो सत्य।
6.दिखाने के लिए कोई चीज है तो दया।
7.छोड़ने के लिए कोई चीज है तो अहंकार।
8. परखने के लिए कोई चीज है तो बुद्धि।
9. रखने के लिए कोई चीज है तो मान।
10. संग्रह के लिए कोई चीज है तो विद्या।
11. सफलता के लिए कोई चीज है तो प्रशांत।
12.करने के लिए कोई चीज है तो सत्संग।
13. धारण करने के लिए कोई चीज है तो संतोष।
14. त्यागने के लिए कोई चीज है तो ईष्र्या।
15. जीतने के लिए कोई चीज है तो मन।
16.बोल सको तो मीठा बोलो कड़वा बोलना मत सीखो।
17.कमा सको तो पुण्य कमाओ पाप कमाना मत 18.सिखो। लगा सको तो पेड़ लगाओ आग लगाना मत सीखो।
19. बचा सको तो जीव बचाओ जीव मारना मत सीखो।
20. जला सको तो दीप जलाओ हृदय जलाना मत सीखो। 
21. मिटा सके तो अहंकार मिटा वो प्यार मिटा ना मत सीखो।
22.  दे सको तो जीवन दे दो जीवन लेना मत सीखो।
21. बोल सको तो सच बोलो झूठ बोलना मत सीखो।
22. माता-पिता की सेवा करो उन्हें दुखी करना मत सीखो।
23.इस तरह न कमाओ कि पाप हो जाए।
24. इस तरह ना खर्च करो कि कर्जा हो जाए।
25. इस तरह न खाओ कि मर्ज हो जाए।
26. इस तरह ना चलो कि देर हो जाए।
27. इस तरह न सोचो कि चिंता हो जाए।
28. पैसे से बिस्तर खरीद सकते हो नींद नहीं।
29.पैसे से भोजन खरीद सकते हो भूख नहीं।
30.पैसे से आदमी खरीद सकते हो वफादारी नहीं।
31. पैसे से मजबूरी खरीद सकते हो खुद्दारी नहीं।
32. पैसे से दवा कर सकते हो स्वास्थ्य नहीं।
33.पैसे से नौकर खरीद सकते हो सेवक नहीं।
34. पैसे से मूर्ति खरीद सकते हो भगवान नहीं।
35.पैसे से वेश्या कर सकते हो पत्नी नहीं।
36. पैसे से मकान जमीन खरीद सकते हो पर इज्जत नहीं।

No comments:

Post a Comment