1. तीन चीजें कभी छोटी न समझे शत्रु कर्जा और बीमारी।
2. तीन चीजें किसी की प्रतीक्षा नहीं करती- समय,मृत्यु और ग्राहक।
3. तीन चीजें भाई को भाई का दुश्मन बना देती हैं- जर जोरू और जमीन।
4. तीन चीजें याद रखना जरूरी है- सच्चाई कर्तव्य और मौत।
5. तीन चीजें असल उद्देश्य से रोकती हैं- बदचलनी गुस्सा और लालच।
6. तीन चीजें कोई दूसरा नहीं चुरा सकता है-अक्ल, चरित्र और हुनर।
7. तीन चीजें निकलकर वापस नहीं आती है- तीर कमान से, बात जुबान से और प्राण शरीर से।
8. तीन व्यक्ति वक्त पर पहचाने जाते हैं- स्त्री,भाई और मित्र।
9. तीन चीजें जीवन में एक बार मिलती हैं- मां, बाप और जवानी।
10. तीन चीजें कभी नहीं भूलनी चाहिए-कर्ज,मर्ज और फर्ज।
11. इन तीनों का सम्मान करो- माता,पिता और गुरु।
12. तीनों को हमेशा बस में रखो- मन,काम और लोभ। 13. तीन पर दया करो- बालक,भूखे और पागल।
No comments:
Post a Comment