Showing posts with label repost. Show all posts
Showing posts with label repost. Show all posts

Tuesday, June 8, 2021

-:तीन बातें:-

-:तीन बातें:-
1. तीन चीजें कभी छोटी न समझे शत्रु कर्जा और बीमारी।
2.  तीन चीजें किसी की प्रतीक्षा नहीं करती- समय,मृत्यु और ग्राहक।
3. तीन चीजें भाई को भाई का दुश्मन बना देती हैं- जर जोरू और जमीन।
4.  तीन चीजें याद रखना जरूरी है- सच्चाई कर्तव्य और मौत।
5. तीन चीजें असल उद्देश्य से रोकती हैं-  बदचलनी गुस्सा और लालच।
6. तीन चीजें कोई दूसरा नहीं चुरा सकता है-अक्ल, चरित्र और हुनर।
 7. तीन चीजें निकलकर वापस नहीं आती है- तीर कमान से, बात जुबान से और प्राण शरीर से।
8. तीन व्यक्ति वक्त पर पहचाने जाते हैं- स्त्री,भाई और मित्र।
9. तीन चीजें जीवन में एक बार मिलती हैं- मां, बाप और जवानी।
10. तीन चीजें कभी नहीं भूलनी चाहिए-कर्ज,मर्ज और फर्ज।
11. इन तीनों का सम्मान करो- माता,पिता और गुरु।
12. तीनों को हमेशा बस में रखो- मन,काम और लोभ। 13. तीन पर दया करो- बालक,भूखे और पागल।


मोक्ष वेद

1. शुद्र   शक्तिमान के साथ आदर्शो के विपरीत होना। 1. झूठ नहीं बोलना। 2. चोरी नहीं करना। 3. हिंसा नहीं करना। 4. अपने से बड़े और ब...